भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन







यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज ब्लॉक सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला की अध्यक्षता में विधानसभा 308 कप्तानगंज के भाजपा मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के की मौजूदगी में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने ग्रामीण स्तर पर बूथों को सशक्त बनाने हेतु कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के विषय में जानकारी देते हुए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर भी चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने अपने बूथ को सहेजने का काम करना है एवं सभी जाति धर्म वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है।

कार्यशाला में भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह, जिला मंत्री अखंड प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल सहित पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कप्तानगंज भोला निषाद, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गौर जटाशंकर शुक्ला,रवि तिवारी, सुखराम गौड़,गौरवमणि त्रिपाठी , शिव बहादुर मौर्य,पंकज त्रिपाठी , भगवान बक्स सिंह ,राजेंद्र राजभर , नागेंद्र सिंह सिंकु, विजय गुप्ता , राम वृक्ष निषाद , बब्बू गुप्ता ,पंकज दूबे एवं सभी बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे ।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.