तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट को मारी टक्कर, कार छतिग्रस्त
(ज्ञानचंद द्विवेदी)
बस्ती महुली मार्ग के महादेवा चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार ट्रक स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दिया । टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार काफी छतिग्रस्त हो गई । हालांकि कार चालक तथा ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित हैं ।
लालगंज थाना क्षेत्र के अनुपाखोर निवासी 33 दीपक गौतम पुत्र राधेश्याम गौतम लखनऊ जा रहे अपने भाई को बस्ती रेलवे स्टेशन से इंटरसिटी ट्रेन पर बैठाकर लौट रहे थे कि महादेवा पुलिस चौकी के सामने पहुंचते ही लालगंज के तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर उनकी कार से जा टकराई । जानकारी के मुताबिक ट्रक देवरिया जिले के भादर (भदोही) से सीमेंट लादकर कुशीनगर को जा रहा था। मौके पर पहुंचे डायल 112 (पीआरवी टीम) के आरक्षी कमलेश चौहान ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर ले गए ।

