गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों के घर लालगंज पुलिस ने चस्पा किया कुर्की का नोटिस
(ज्ञान चंद द्विवेदी)
बस्ती। मुंडेरवा थाना के मुख्य मार्ग पर स्थित करवल नाम से मशहूर अवैध शराब बनाने का धंधा सदियों से चल रहा है। इस कॉलोनी में गैंगस्टर जैसे अपराधी रहते हैं जिसमें लालगंज के थाना अध्यक्ष महेश सिंह ने रविवार को अपने हमराहियों सहित कॉलोनी में रहने वाले अपराधियों के यहां कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए कहा कि यदि समय रहते न्यायालय में हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की करवाई भी की जाएगी। अपराधी पूर्व से ही गिरफ्तारी के भाई भय से फरार चल रहे है, जिसके चलते हर अपराधियों के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
थाना अध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 276/2022 धारा 3(1) यूo पीo गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुंडेरवा थाने में माननीय न्यायालय बस्ती द्वारा गैंगस्टर अभियुक्त में शनि करवाल,गुड्डी देवी, रुस्तम देवी पत्नी मनोहर, श्याम कुमारी पत्नी लाल सिंह, नजमा देवी पत्नी श्याम, बसंती पत्नी सुनील करवल, मुनिया पत्नी स्वर्गीय अमर सिंह ,रूपा देवी पुत्री गोविंद निवासी करवल कॉलोनी की किठुरी थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती के विरुद्ध घोषणा पत्र जारी किया गया था। जिस पर लोग हाजिर नहीं हुए थे। थानाध्यक्ष के द्वारा सूचना चश्पा करते हुए मुनादी भी कर दी गई है कि यदि समय अवधि के अंदर माननीय न्यायालय में हाजिर नहीं होते हैं तो कुर्की की कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।

