सड़क हादसे में महिला की मौत परिजनों में मचा कोहराम

 सड़क हादसे में महिला की मौत परिजनों में मचा कोहराम

(ज्ञानचन्द द्विवेदी)

कुदरहा। रविवार को कलवारी थाना क्षेत्र के राजा टिघरिया निवासी रामकरण अपनी पत्नी किस्मती के साथ किसी काम से बस्ती गए थे । देर शाम वापस आते समय कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही मंदिर के सामने राम जानकी मार्ग पर अचानक से साड आ जाने से सीधे मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई । मोटरसाइकिल सवार रामकरन और उनकी पत्नी किस्मती को  गंभीर चोट आए । ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां डॉक्टरों ने किस्मती 45 वर्ष पत्नी रामकरण को जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया । जबकि घायल रामकरण का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना से दुखी परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.