लालगंज पुलिस ने दो वांक्षित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 लालगंज पुलिस ने दो वांक्षित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


(ज्ञानचन्द द्विवेदी)

लालगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । 

लालगंज थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के जमराव निवासी संदीप मोदनवाल पुत्र ललाऊ व इसी थानाक्षेत्र के बर्रोहिया कला निवासी धीरेंद्र चौधरी पुत्र रामगुलाम को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष समेत उपनिरीक्षक सूर्यभान,मुख्य आरक्षी देवी शरण,आरक्षी विजय कुमार, रोहित यादव,ऋषि कुमार शामिल रहे ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.