नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गोरखपुर क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में सहजानंद राय को नामित किया है।
आज बस्ती जनपद में प्रथम आगमन पर महाराजगंज कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय का जोरदार स्वागत किया।
भाजपा नेता व समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महाराजगंज कस्बे में स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भाजपा नेता क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, भाजपा नेता प्रेमसागर तिवारी, हरैया विधायक अजय सिंह, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, सुखराम गौड़, दिलीप चतुर्वेदी, संतोष मद्धेशिया, व्यापारी संगठन के नेता जगदीश अग्रहरी, संजीव राय, राजेश त्रिपाठी, प्रत्युष विक्रम सिंह, सीपी पाठक, चतुरगुन राजभर, राम प्रसाद यादव सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में स्वागत समारोह में शामिल हुए।
