रूधौली थाना क्षेत्र के करमहिया निवासी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर लगाई मदद की गुहार
बता दे बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के करमहिया गांव निवासी पीड़िता नीलम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसके देवर दिनेश कुमार उपाध्याय जो कि मंदबुद्धि हैं अक्सर घर से बिना बताए कहीं चले जाते हैं वहीं लगभग 2-3 वर्ष पहले कोरोना काल में वह बिना बताए घर से कहीं बाहर चले गए तथा काफी समय तक नहीं आए, वहीं काफी खोजबीन के बाद भी उनकी बरामदगी नहीं हो पाई। वही सोशल मीडिया से प्रार्थनी को पता चला कि उसके देवर गुजरात में एक ट्रस्ट में मौजूद है प्रार्थिनी ने गुजरात में संबंधित ट्रस्ट में पता कर उन्हें घर लाने की बात कही तो पता चला कि प्रार्थिनी के गांव के प्रधान महेंद्र सिंह ने उसके देवर दिनेश कुमार उपाध्याय को अपनी जिम्मेदारी पर ले आए हैं लेकिन महेंद्र सिंह द्वारा यह कहा जा रहा है कि वह उनको नहीं लाए हैं। वही ट्रस्ट से उनके देवर को लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है लेकिन उसके बावजूद भी उसके देवर की बरामदगी नहीं हो पा रही है पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर मामले में मदद की गुहार लगाई है।

