प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत परसपुरा में अधिकारियों ने लगाई चौपाल
जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में ग्रामीण स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है
जिसके तहत कप्तानगंज क्षेत्र के परसपुरा गांव में कृषि विभाग, विकास विभाग, पशु विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया।
इस मौके पर एडीओ पंचायत ,पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनिल राय,कृषि विभाग डॉक्टर सर्वेश यादव,राजेश ओझा, शिक्षा विभाग से अब्दुल कय्यूम,ग्राम प्रधान कौशिल्या देवी, प्रधान प्रतिनिधि राम उग्रह चौधरी एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
