घर जा रहे अधेड़ की मनबढ़ों ने जमकर की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के किठुरी गांव में मनबढों द्वारा घर जा रहे व्यक्ति की जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामले में मुंडेरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार बस्ती जनपद के किठुरी गांव निवासी आनंद अग्रहरी ने बताया कि बीती रात 8:00 बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था कि गांव के रामकिशुन,प्रदीप,बृज्जन,शिवाजी सहित अन्य कई लोगों ने उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे पीड़ित को काफी चोटें आई है गंभीर हालत में पीड़ित व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, इसके साथ ही पीड़ित ने बताया कि रात में पहले से ही आरोपी रास्ते में घात लगाए बैठे थे मौके पर आरोपियों ने लाठी डंडे से उसकी काफी पिटाई कर दी जिससे पीड़ित का दाहिना पैर टूट व बायां हाथ टूट गया। मामले में मुंडेरवा पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

