पाकड़डाँड़ में युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बस्ती महुली मार्ग किया जाम, सूचना पर पहुंची पुलिस जाम हटवाने में जुटी
बता दे बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के पाकड़डाँड़ में तीन दिन पहले परीक्षा देने गए युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था जिसको इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई वहीं मौत की खबर के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा बस्ती महुली मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण सड़क जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
वहीं सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने में लगी हुई है।

