बस्ती महोत्सव में इस बार स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मौका,बस करना होगा यह काम
बस्ती महोत्सव 2023 इस बार कल 3 मार्च से 5 मार्च तक बस्ती क्लब में होने जा रहा है, जिला प्रशासन ने बताया है कि बस्ती महोत्सव में बस्ती के जो भी कलाकर नि:शुल्क प्रतिभाग करना चाहते है उनका स्वागत है । उन्होंने बताया कि निशुल्क प्रतिभाग करने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी मो0 9454415902 एवम आलोक शुक्ला 9918622589 पर संपर्क किया जा सकता है।
बस्ती महोत्सव में इस बार पारम्परिक एवं आधुनिक कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा कि बस्ती महोत्सव में अधिक से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय कलाकरों एंव कवियों को प्रतिभाग करने का अवसर दिया गया है। इस अवसर पर मनवर पत्रिका का प्रकाशन भी किया जायेंगा। संस्थाए एवं संगठन विज्ञापन के माध्यम से अपना सहयोग कर सकते है।
उन्होने बताया कि 3 मार्च को सायं 06 बजे बस्ती महोत्सव का उद्घाटन बस्ती क्लब में सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद गोरखपुर रविकिशन तथा आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र द्वारा किया जायेंगा। इसके पूर्व सायं 4 बजे से अमहट घाट पर दीपदान एवं कुआनों आरती आयोजित की जायेंगी। रात 08 बजे फूलों की होली, मयूरनृत्य, 09 बजे अवध क्षेत्र का फरूआही नृत्य तथा रात 09 बजे से बालीवुड नाइट में गोपाल तिवारी की प्रस्तुति होगी।
उन्होने बताया कि 04 मार्च को सायं 4 बजे से कवि सम्मेलन, 05 बचे से सूफी नाइट, 6.30 बजे से कत्थक नृत्य, 7 बजे से रामायण बैले, 8.30 बजे से भोजपुरी नाइट में रितेश पाण्डेय द्वारा प्रस्तुति दी जायेंगी। उन्होने बताया कि 05 मार्च को 4 बजे से भजन संध्या, 05 बजे से लोकगायन, 6 बजे से गंगा अवतरण, 7.30 बजे से कामेडी नाइट कलाकार राजन श्रीवास्तव तथा 08.30 बजे से श्रीमती मालिनी अवस्थी का लोकगायन कार्यक्रम होंगा। दिन में तीनो दिन विभागीय गोष्ठी एंव स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेंगा।

