भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का फूल मालाओं के साथ किया स्वागत

 भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का फूल मालाओं के साथ किया स्वागत


बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का बस्ती जिले में प्रथम आगमन पर रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूुल मालाओं के साथ पालिटेक्निक चौराहे पर स्वागत किया गया। वे सड़क मार्ग सें गोरखपुर जा रहे थे।  क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें का आवाहन किया कि वे केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी नीति, कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दें।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, संगीता जायसवाल, जयेश जायसवाल, अजय सिंह गौतम, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, अशोक गुप्ता, अखिलेश चौधरी विक्की,  अनिल पाण्डेय, विकास वर्मा,  रणजीत यादव, सुरेन्द्र त्रिपाठी, बेचन प्रसाद के साथ ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे। यह जानकारी पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.