कुदरहा ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायक संघ का चुनाव सम्पन्न
(ज्ञानचन्द द्विवेदी)
बस्ती। कुदरहा ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायक संघ का चुनाव सहायक विकास अधिकारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जिसमें ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अजय चौधरी युवा दीपचंद्र ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, इस पद के लिए कुल 48 पंचायत सहायकों में 28 का मत अजय चौधरी को मिला, 20 मत दीपचंद को मिले । इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय चौधरी ने बताया कि मुझे पंचायत सहायकों की इकाइयों के सहयोग से मुझे अध्यक्ष पद के लिए चुना गया, पंचायत सहायकों की जो भी समस्याएं हैं तुरंत उनका निस्तारण किया जाएगा । इस दौरान विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी सुभाष चंद्र, अजीत वर्मा (उपाध्यक्ष), राजन पटेल (सलाहकार), रूमा सिंह (महामंत्री), पूजा मिश्रा (मंत्री), उदय प्रताप पांडे (कोषाध्यक्ष), विवेक पाल(एडिटर),उमेश यादव (संगठन मंत्री),संदीप कुमार यादव (मीडिया प्रभारी),बैजनाथ, विकास दीप, प्रीति गुप्ता, रीमा ,अनिल चौधरी, ममता यादव, आकाश गुप्ता, प्रवीण ,संदीप चौधरी, मीना, रेखा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

