मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार निर्णय समाप्त

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार निर्णय समाप्त

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक राज बहादुर सिंह चंदेल जी व सदस्य विधान परिषद देवेंद्र प्रताप सिंह जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से सात सूत्रीय मांगों के संदर्भ में वार्ता की। वार्ता के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया कि शिक्षक समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। प्रकरण प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को संदर्भित कर दिया गया है। वार्ता के उपरांत व्यापक छात्र हित को देखते हुए मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया गया है। इस आशय की जानकारी प्रांतीय अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने दी है।  नेताद्वय ने आंदोलन में सहयोग करने वाले शिक्षकों के प्रति आभार जताया है।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.