होली को लेकर उपजिलाधिकारी हर्रैया के नेतृत्व में मिठाई की दुकानों पर की गई छापेमारी

 होली को लेकर उपजिलाधिकारी हर्रैया के नेतृत्व में मिठाई की दुकानों पर की गई छापेमारी

बस्ती। होली को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है, मिलावटखोरी को रोकने के लिए फूड विभाग के अधिकारियों ने मिठाई की कई दुकानों पर आज सेम्पलिंग की है।वहीं ताबड़तोड़ छापेमारी से मौके पर मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।इस दौरान कई दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई से मिलावट खोरी पर लगाम लगेगी। चेकिंग के दौरान उप जिलाधिकारी हरैया गुलाबचंद, फूड इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, दिनेश चौधरी, गीता त्रिपाठी, मुकेश श्रीवास्तव, एवं हरैया थाना प्रभारी शैलेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.