त्रिपुरा में फिर भाजपा सरकार,नागालैंड और मेघालय जीत की ओर, भाजपाइयों ने खिलाई मिठाई बांटी खुशियां

त्रिपुरा में फिर भाजपा सरकार,नागालैंड और मेघालय जीत की ओर, भाजपाइयों ने खिलाई मिठाई बांटी खुशियां



त्रिपुरा नगालैंड और मेघालय में वोटों की काउंटिंग जारी है। जिसमें बीजेपी की बढ़त को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह देखने को मिला। कप्तानगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल की अध्यक्षता एवं भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम गौड़ की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की जीत एवं बढ़त को देखते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की और मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है और जनता उस विश्वास का परिणाम वोट के माध्यम से दे रही हर जगह बीजेपी की बढ़त और बीजेपी की जीत को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी सभी जाति, धर्म,वर्ग विशेष के लिए समानता का कार्य कर रही है।



जिसक परिणाम देखने को मिल रहा है सभी चुनावो में भाजपा बढ़त बनाकर जीत की तरफ अग्रसर है।

वहीं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम गौड़ ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के बेहतर दिशा निर्देशन में देश का विकास हो रहा है

इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा गौरव मणि त्रिपाठी , विधान सभा सह संयोजक आई टी विभाग रवि तिवारी, मंडल महामंत्री शिव बहादुर मौर्य ,मंडल उपाध्यक्ष सुभाष पांडेय ,सत्य साहब गुप्ता, देव मणि तिवारी ,राजन पाठक ,संजय गुप्ता , दीपक दुबे पिंटू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.