कूटरचित तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप, बीएसए डा. इन्द्रजीत प्रजापति ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दिए जांच के आदेश

 कूटरचित तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप, बीएसए डा. इन्द्रजीत प्रजापति ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दिए जांच के आदेश

(आनंदधर द्विवेदी)
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के हरखैलिया उर्फ मटियरिया गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र राममूरत ने कुदरहा विकास खण्ड के चिलवनिया में तैनात सहायक अध्यापक के बुद्धिराम विरूद्ध कूटरचना कर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रजीत प्रजापति ने इस मामले में दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। जांच टीम में खण्ड शिक्षा अधिकारी गौर ओंकारनाथ वर्मा तथा सदर विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी शामिल हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बुद्धिराम पुत्र शिव नारायण ने 2003 में एस एस जी इण्टर कॉलेज ढढौरा बानपुर से संस्थागत छात्र के रूप में यू०पी० बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा दी है, जिसका अनुक्रमांक 1890299 तथा जन्मतिथि 15 जुलाई 1987 है जिसमें वे अनुत्तीर्ण हैं। इसी सत्र 2003 में ही उन्होने श्री पंचायती स्वामी ब्रह्मानन्द आदर्श उच्चतर मा० विद्यालय नया बाजार बस्ती से पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसका अनुक्रमांक 312834 है तथा जन्मतिथि 05 अप्रैल.1987 है। इस प्रकार उन्होने एक ही वर्ष में संस्थागत छात्र के रूप में दो भिन्न भिन्न बोर्ड से जन्मतिथि बदलकर विभाग को गुमराह करते हुए अनियमित रूप से नौकरी हासिल की जो अवैधानिक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.