एमडी अभिलाषा के बच्चों ने फिर दोहराया इतिहास

एमडी अभिलाषा के बच्चों ने फिर दोहराया इतिहास


खुशी से उछलते मेधावी तथा मेधावियों का मुंह मीठा कराते संरक्षक हरि शंकर पांडेय



यूपी,कप्तानगंज (बस्ती) । मां दुर्गा अभिलाषा इंटर कॉलेज कप्तानगंज के बच्चों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का अपना इतिहास एक बार फिर दोहराया है । हाई स्कूल में शीतल ने 548 कलावती ने 545 गंगेश मिश्रा ने 543 अंजली यादव ने 531 सलोनी वर्मा ने 528 सोनी ने 524 निधि वर्मा ने 50123 मोनू वर्मा ने 521 आकाश वर्मा ने 512 तथा सुशील प्रजापति ने 514 अंक प्राप्त किया। इसी तरह इंटरमीडिएट में 464 अंक प्राप्त कर अजय गुप्ता ने जिले के टॉप टेन में स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की तो प्रतिभा वर्मा ने 452 बृजेश कुमार ने 451 खुशी यादव ने 446 अनामिका 444 खुशी पांडे ने 444 असद अहमद ने 438 शुभम कुमार ने 437 प्रतीक गुप्ता ने 436 मोनी मौर्य ने 433 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया परीक्षा फल घोषित होते ही बच्चे खुशी से उछल पड़े।

शिक्षकों के साथ संरक्षक एचएस पांडेय ने मेधावियो का मुंह मीठा कराया।इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र त्रिपाठी,  देवा यादव, अशोक चौधरी, शिव प्रसाद यादव,आनंद द्विवेदी, पूनम यादव,शीला वर्मा, अनुराग द्विवेदी, शंभू नाथ यादव, अमरदीप दुबे मौजूद रहे। संरक्षक के एस एच एस पांडे ने बताया कि यह उपलब्धि मेहनतकश बच्चों और कर्मियों के शिक्षकों के परिश्रम का परिणाम है। हर वर्ष यह सिलसिला कायम है जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.