बस्ती में फर्जी दस्तावेज पर शिक्षक बनी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

बस्ती में फर्जी दस्तावेज पर शिक्षक बनी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल



उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कूटरचित दस्तावेज के आधार पर शिक्षक बनी महिला को पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बस्ती जिले के लालगंज थाने में 2020 को ही केस दर्ज किया गया था। पहले आरोपों की पुष्टि होने के बाद बीएसए ने सेवा समाप्त कर दी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, बस्ती जिले के लालगंज थाने में खंड शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्त शिक्षिका प्राची तिवारी के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले की प्राची तिवारी पत्नी बैजनाथ तिवारी निवासी तारामण्डल रोड भरवलिया बुजुर्ग थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर ने कूटरचित दस्तावेज के जरिए वर्ष 2010 मे पुनीता पाण्डेय पत्नी पुत्री ब्रह्मानंद पाण्डेय निवासी ओद्यौगिक नगर मुखलिसपुर रोड थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के नाम से फर्जी तरीके से हासिल कर लिया ‌था। जो प्राथमिक विद्यालय दुबौली कला थाना लालगंज जनपद बस्ती पर नियुक्त थी। वहां से वर्ष 2020 से पकड़े जाने के डर से गैरहाजिर चल रही थी । जांच में आरोप की पुष्टि होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उसे बर्खास्त कर दिया था। बर्खास्त महिला शिक्षक तबसे गायब थी। लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज केस में आरोपी बर्खास्त महिला शिक्षक को रविवार को गोरखपुर जिले के तारामण्डल रोड भरवलिया बुजुर्ग थाना रामगढ़ताल से पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक रामभवन प्रजापति, हेड कांस्टेबल अमरनाथ,थाना लालगंज जनपद महिला कास्टेबल पुष्पा राजभर, नेहा मौर्या शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.