पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने लालगंज थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण
(ज्ञान चंद्र द्विवेदी)
आप को बता दें पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा जनपद बस्ती के थाना लालगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात आदि का भ्रमण कर थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी रुधौली, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती व थाने के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें
।


