माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या

 माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या


यूपी। प्रयागराज के माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है। दोनों के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीन-चार हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है। इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपियों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को यूपी के झांसी में यूपी एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया था। इसी के साथ शूटर गुलाम को भी ढेर किया गया था। एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और गुलाम को ट्रेस कर रही थी। यह एनकाउंटर यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.