गुणवत्ता के साथ संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र की पूंजी:अशोक मिश्र
यूपी,कप्तानगंज, बस्ती। शुक्रवार को नगर पंचायत कप्तानगंज के आदि शक्ति नगर में स्थित मां गायत्री गंगा प्रसाद मिश्र महिला डिग्री कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष की छात्राओं का फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन करके किया। महाविद्यालय की छात्रा कुमारी सोनी ने माता सरस्वती के सम्मान में वंदना प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य एसोसिएट प्रोफेसर जितेंद्र मौर्या ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण बैज अलंकरण तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया।
अतिथि सम्मान समारोह के उपरांत महाविद्यालय की छात्रा नेहा पांडे एवं सोनी पांडे ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन महाविद्यालय की स्नातक की छात्रा प्रियंका वर्मा एवं रूबी यादव ने किया।
कार्यक्रम का संयोजन विज्ञान संकाय के प्रमुख डॉ प्रेमचंद्र मिश्रा एवं शिक्षिका कुमारी सविता दुबे ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत कुल 56 कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संस्थापक अशोक कुमार मिश्र ने कहा की शिक्षा के बगैर कोई राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं सामाजिक समरसता का पोषण ही हमारे राष्ट्र की शिक्षा की पहचान है। कार्यक्रम को शिक्षा विद डॉ अरविंद कुमार मिश्र के अलावा जितेंद्र मौर्य, बीएन मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने आए हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर डॉ0 जितेंद्र मौर्य, डॉ0 अरविंद मिश्र ,डॉक्टर पी सी मिश्रा ,श्रवण गुप्ता ,सविता दुबे, राम रतन ,ज्योति सिंह, लव कुश, हरिओम तिवारी, मनोज तिवारी, अवनीश उपाध्याय, शशि गुप्ता, जितेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र बर्मा, राजकुमार पांडे, राजेश पांडे ,अश्वनी पाठक ,श्रवण गुप्ता के अलावा क्षेत्र के तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

