ग्रामीणों ने घायल लंगूर का इलाज कर पेश की मानवता की मिसाल
(आनंदधर द्विवेदी)
आपको बता दे बस्ती जनपद के दुबौलिया क्षेत्र के तुर्कीपुर में एक लंगूर बंदर करंट लगने से बुरी तरह से घायल हो गया था वही जब ग्रामीणों ने बंदर को देखा तो जाल की मदद से बंदर को पकड़ा तथा उसके घावों को साफ कर उसकी पट्टी कर उसका समुचित इलाज किया, वहीं ग्रामीणों की सराहनीय पहल की पूरे क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है बता दें यह पूरा मामला बस्ती जनपद के दुबौलिया क्षेत्र के तुर्कीपुर गांव का है जहां पर एक लंगूर बंदर घायल अवस्था में देखा गया ग्रामीणों ने धीरे-धीरे हिम्मत कर बंदर को पकड़कर उसका इलाज करने का मन बनाया फिर उन्होंने जाल की मदद से बंदर को पकड़ा तत्पश्चात बंदर के घाव को साफ कर उसका इलाज किया। ग्रामीणों की सराहनीय पहल की पूरे जनपद में जमकर प्रशंसा हो रही है।

