धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जयंती

धूमधाम से मनाई गई डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जयंती 

नेहरू युवा केंद्र बस्ती के सदस्यों ने अंबेडकर को किया याद



यूपी, बस्ती। भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र बस्ती के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के दिशा निर्देशानुसार कप्तानगंज की एनवाईवी कनकलता पाण्डेय एवं अरुण कुमार के नेतृत्व में बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर जयंती कप्तानगंज ब्लॉक के ग्रामपंचायत पगार में मनाया गया। 

क्षेत्र पंचायत सदस्य रामवृक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ जन गुरुदत्त ने सामाजिक न्याय के प्रणेता और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन कर माल्यार्पण किया।

विभिन्न जगहों से निकाली गयी रैली जब पगार गाँव में पहुँची तब गाँव के क्षेत्र पंचायत सदस्य रामवृक्ष ने सभी को मिष्ठान एवं जलपान करा कर जय भीम का नारा लगाते हुये रैली को आगे गौरा कप्तानगंज के लिये रवाना किया।

भारतीय आर्मी सेना के बीएसफ हवलदार कन्हैया कुमार ने माल्यार्पण कर बताया कि बाबा साहेब अम्बेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और  समाज-सुधारक थे। 

उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। साथ ही श्रमिक,  किसान और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। 

वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। डॉ. अम्बेडकर ने कहा था - "छुआछूत गुलामी से भी बदतर है। "डॉ. अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को इन्दौर जिले के महू में हुआ था। उनका निधन 6 दिसम्बर 1956 को दिल्ली में हुआ। वर्ष 1990 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठजन गुरुदत्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामवृक्ष, बीएसएफ हवलदार कन्हैया कुमार ,अक्षय कुमार, जोखू, संचित, बनारसी, भरथराम, विशाल कुमार,अन्य सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.