नगर पंचायत गायघाट में धूमधाम से मनाई गई डॉo भीमराव अंबेडकर की जयंती

 नगर पंचायत गायघाट में धूमधाम से मनाई गई डॉo भीमराव अंबेडकर की जयंती

(ज्ञान चंद्र द्विवेदी)

कुदरहा। नगर पंचायत गायघाट में बालकृष्ण त्रिपाठी और चेयरमैन पद के प्रत्याशी सुशील कुमार उर्फ छोटू के नेतृत्व में धूमधाम से बाबा साहेब डॉo भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई, इस दौरान नगर पंचायत को सर्व गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल व माल्यार्पण किया। समारोह की शुरुआत बालकृष्ण त्रिपाठी व चेयरमैन पद के प्रत्याशी सुशील कुमार छोटू ने पुष्पांजलि अर्पित कर के किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था, बाबा साहेब का जीवन दर्शन सभी के लिए प्रेरणादायक है,हमे उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.