ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के पर दुबौलिया बाजार स्थित राम विवाह मैदान में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के पर दुबौलिया बाजार स्थित राम विवाह मैदान में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन 


(आनन्दधर द्विवेदी)

दुबौलिया। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के अवसर पर दुबौलिया बाजार स्थित राम विवाह मैदान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 



दुबौलिया बाजार स्थित राम विवाह मैदान में गिरीश कुमार सिंह,सुनील सिंह, जसवंत सिंह, अनिल सिंह, पूर्व प्रधान राम कुमार अग्रहरी, विनय सोनी, अशोक अग्रहरि सहित अन्य सहयोगियों ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान पूरे दिन भजन कीर्तन भी चलता रहा।

आपको बता दें जेष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक पूरा माहौल भक्तिमय रहा, हर जगह बजरंगबली की स्तुति की गई तथा सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया साथ ही बजरंगबली के जयकारे भी लगे। इस दौरान जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया, कई स्थलों पर बालाजी का दरबार भी सजा और भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किया गया।इसी क्रम में दुबौलिया स्थित राम विवाह मैदान में भी एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तथा साथ ही भजन कीर्तन भी हुआ। तत्पश्चात बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.