कप्तानगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित हुआ योग शिविर

 कप्तानगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित हुआ योग शिविर 


बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में आज दिनांक 01.06.2023 को थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। थाना कप्तानगंज पर पूर्व निर्धारित समयानुसार योगाचार्य आदित्य नारायण जी के सानिध्य में योग शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे थाने पर उपस्थित वरि0 उ0नि0 सुरेन्द्र प्रसाद ,चौकी प्रभारी दुबौला जयप्रकाश चौबे, चौकी प्रभारी महराजगंज सर्वेश कुमार , उ0नि0जयशंकर पाण्डेय , उ0नि0 जावेद खान , उ0नि0 जितेन्द्र मिश्रा ,उ0नि0 गोरख सिंह , उ0नि0 ओमप्रकाश पासवान व  सभी अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे। योग शिविर में योगाचार्य आदित्य नारायण जी द्वारा प्राणायाम,आसनों, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार तथा ध्यान मुद्रा का अभ्यास कराया गया ।


योगाभ्यास करते हुए योगाचार्य श्री आदित्य नारायण जी  ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में सहायक है । योग वह क्रिया है जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है । योग व्यवस्थित, वैज्ञानिक और परिणाम दोनो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के सुधारों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है ।योग बीमारी ही नहीं ठीक करता बल्कि यादाश्त, अवसाद, चिंता, डिप्रेशन, मोटापा, मनोविकारों को भी दूर भगाता है । वर्तमान परिदृश्य में योग जीवन का अभिन्न अंग बन गया है । योग से शारीरिक, मानसिक लाभ के साथ साथ अध्यात्मिक लाभ मे विजय प्राप्त किया जा सकता है । योगासन के उपरांत योगाचार्य श्री आदित्य नारायण जी द्वारा सब के सुखद स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की ईश्वर से कामना की गई और आशीर्वाद प्रदान किया गया ।

 कार्यक्रम के समापन सम्बोधन में थानाध्यक्ष कप्तानगंज रोहित कुमार उपाध्याय द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारीगण को बताया गया की आसन, प्राणायम,मुद्रा से लाभ प्राप्त करने के लिए सुरक्षित और नियमित अभ्यास की आवश्यकता है । योग का अभ्यास ,आन्तरिक ऊर्जा को नियंत्रित कर शरीर और मस्तिष्क में आत्म विकास के माध्यम से आत्मिक प्रगति को लाना है ।योग के अभ्यास से हम कैंसर, मधुमेह उच्च व निम्न रक्तचाप, हृदय रोग, किडनी की समस्या, लीवर डेमेज, गले की समस्याओं सहित बहुत सी शारीरिक मानसिक बीमारियों से हम बच सकते हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.