एसडीएम हरैया के निर्देश पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

एसडीएम हरैया के निर्देश पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर



यूपी,बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के माझा गांव में राजस्व की जमीन गाटा संख्या 1286 पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। जिसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी हरैया को की थी मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी हरैया गुलाबचंद ने टीम बनाकर अवैध कब्जे को हटाने के लिए नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव को निर्देशित किया। जिस के क्रम में नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव एवं हलका लेखपाल भोला एवं अन्य लेखपाल मनीष कुमार, जितेंद्र नायक, धर्मेंद्र यादव और आनंद चौबे ने राजस्व की टीम के साथ पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से राजस्व की जमीन को खाली करवाया।

लगातार शासन के निर्देश के क्रम में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध उप जिलाअधिकारी हरैया द्वारा कार्यवाही की जा रही है जिस के क्रम में आज राजस्व टीम द्वारा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के माझा गांव में सरकारी जमीन को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जेदारो द्वारा शौचालय चन्नी आदि बनाकर उसका उपयोग किया जा रहा था एवं कुछ जमीन में खेती बारी भी की जा रही थी, आज मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी लगाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.