पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वाई डी सिंह
(आनन्दधर द्विवेदी)
दुबौलिया। पूर्वांचल के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व एमएलसी और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वाइडी सिंह सभी के स्मृतियों में निरंतर जीवित रहेंगे। उन्होंने लंबे समय तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवा दी.. उनके द्वारा एक मुहिम चलाई गई थी डिब्बाबंद दूध । वह बच्चों के डॉक्टर थे उन्होंने एक अभियान चलाया था कि नवजात शिशु 6 माह की उम्र तक सिर्फ अपने मां का दूध पिएगा और स्वस्थ रहेगा।
इस अभियान से वह काफी चर्चित हुए और बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र में अपने पैतृक निवास स्थान पर अपनी खुद की 3 एकड़ जमीन में छुट्टा पशुओं के लिए गौशाला बनवाकर एक मिसाल कायम की। ऐसी तमाम उपलब्धियों के साथ डॉक्टर वाइडी सिंह का नाम जुड़ा है।उनका निधन 15 जून 2019 को हुआ था। आज दुबौलिया क्षेत्र के एडी एकेडमी धरमूपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं उनके चाहने वालों ने उनकी चतुर्थ पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया एवं काव्य पाठ सहित विद्वानों की गोष्टी के माध्यम से उनके जीवन पर चर्चा की। इस मौके पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। डॉक्टर वाइडी सिंह के पुत्र स्वेतांक शेखर सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं डॉक्टर वाइडी सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

