पैकोलिया पुलिस का सराहनीय कार्य आया सामने, असनहरा पैकोलिया से गुमशुदा दो बच्चों को 10 घंटे के अंदर स्थानीय थाना क्षेत्र से किया बरामद

 पैकोलिया पुलिस का सराहनीय कार्य आया सामने, असनहरा पैकोलिया से गुमशुदा दो बच्चों को 10 घंटे के अंदर स्थानीय थाना क्षेत्र से किया बरामद

आपको बता दें पैकोलिया पुलिस का एक सराहनीय कार्य आज पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, पैकोलिया पुलिस ने असनहरा पैकोलिया से गायब दो बच्चों को आज 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद करते हुए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है, पुलिस के इस सराहनीय कार्य की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है। बातचीत के दौरान थानाध्यक्ष पैकोलिया योगेंद्र कुमार ने बताया कि असनहरा गांव निवासी मुर्तजा हुसैन ने पैकोलिया थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उनका 12 वर्षीय लड़का अनस तथा उनके गांव का ही एक 14 वर्षीय एक अन्य बालक शाम को घर से बिना बताए कहीं चले गया था। परिजनों को शक था कि उनको कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया है, वहीं सूचना पर तत्काल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बच्चों को खोजने के लिए दो टीमों का गठन कर लगा दिया। इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दोनों गुमशुदा बालक जिनकी तलाश की जा रही है वह बगल के ही एक गांव की तरफ जा रहे हैं मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को सकुशल थाने लाया गया जहां से दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया । थानाध्यक्ष ने बताया कि बाल कल्याण समिति की आवश्यक कार्यवाही के बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.