संदिग्धावस्था में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला शव

 संदिग्धावस्था में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला शव 

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमना तौफिर गांव में में एक 25 वर्षीय युवती का शव संदिग्धावस्था में कमरे में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना पर दुबौलिया पुलिस एवं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा। 

मिली की जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमना तौफिर गांव निवासी  मुन्नन राजभर की 25 वर्षीय पुत्री मैना रात करीब साढ़े नौ बजे भोजन कर के बरामदे में सोई थी। 

रात करीब तीन बजे परिजन जगे तो देखा कि मैना अपने चारपाई पर नहीं है। बगल के कमरे मे परिजन खिड़की से देखा तो मैना का शव छत की कुंडी से लटक रहा था। जब की दरवाज़ा अंदर से बंद था।

घटना की सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.