अज्ञात कारणों से कई रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,घरेलू सामान जलकर हुआ राख
भीषण गर्मी और धूप और तेज हवा का कहर लगातार कई दिनों से जारी है आम जनमानस पूरी तरह से गर्मी और धूप से बेहाल हो गया है ऐसे में एक दुखद मामला देखने को मिला की बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के बर्दिया लोहार गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
जिसमें कई रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई।
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग को बुझा पाते तब तक कई लोगों के छप्पर के मकान जल चुके थे।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी, जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तब तक कई रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। जिसमे रखा राशन अनाज जल गया।

