बस्ती: प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस

प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस


बस्ती। वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस बस्ती जिले के प्रेस क्लब में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे शिवपूजन राजभर ने रानी दुर्गावती के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर रामनाथ गौड़,काशीराम गौड़,लालजी धुरिया, आसाराम गौड़,गंगाराम धुरिया,सुरेश गौड़,शालिग्राम गौड़,राजकुमार गौड़, जगराम धुरिया सहित अन्य लोगों ने बलिदान दिवस के अवसर पर महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया तथा उनके वीरता की कहानी सुनाई।कार्यक्रम अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुखराम गौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.