बस्ती: विश्व योग दिवस के अवसर पर दुबौला स्थित आशा स्कूल परिसर में आयोजित हुआ योग शिविर

 विश्व योग दिवस के अवसर पर दुबौला स्थित आशा स्कूल परिसर में आयोजित हुआ योग शिविर

बस्ती। विश्व योग दिवस के अवसर पर बुधवार को दुबौला स्थित आशा स्कूल के प्रांगण में हरदी मंडल बस्ती के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने योगाभ्यास किया। मुख्य वक्ता के रूप में बुंदेल खंड विश्व विद्यालय के राजनीति विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शिव कुमार यादव और ललित पुर नेहरू महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर एनएसएस कार्यक्रम अधिकार डॉ अनिता यादव के नेतृव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान डॉ शिव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का विषय है " वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग"  एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य के लिए हमारी सामूहिक आकांक्षाओं को समेटे  हुए है। आगे उन्होंने लोगो को जगरूक करते हुए कहा कि योग भारत की सबसे प्राचीन परंपरा रही है दर्शन के रास्ते विज्ञान में में अपना वजूद कायम किया है। इस बार का योग मिशन लाइफ के अंतर्गत माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ओर माननीय मुख्य मंत्री योगी जी के नेतृत्व में आज भारत की योग विश्व में भी ख्याति अर्जित कर रहा है। गांव गांव तक यह लोगो के बीच स्कूल और सरकारी सस्थाओ के माध्यम से जगरूप किया जा रहा है योग से बहुत सी बीमारियो से निजात पाया जा सकता है भारत की युवा आबादी को देश की उन्नति में सहभागी बनाया जा सकता है। योग धर्म,आस्था और अंधविश्वास से परे एक सीधा विज्ञान है।

इस मौके पर  डॉ अनिता ने अपने संबोधन में योग को पर्यावरण से जोड़ कर लोगो को समझाया और जागरूक करते हुए बताया कि भारत में योग और पर्यावरण में क्या संबंध है  शुद्ध आक्सीजन , जल व पर्यावरण में किस प्रकार का संबंध है। ये मानव जीवन को स्वस्थ रखने में कितने सहायक होते है आगे उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण होता है मेरी युवा पीढ़ी स्वस्थ होगा तो देश की उन्नति होगी। 

 योग दिवस के इस कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष नागेंद सिंह सिंकू, लवकुश शुक्ल शिवम अग्रहरी ,सहजानंद मिश्र संजय मिश्र दुर्गेश शुक्ल लक्ष्मी शंकर शुक्ल लालजी शुक्ल अजय सिंह ,अमर बहादुर सिंह दिव्य प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.