कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थी सम्मेलन में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क के अभियान के तहत लाभार्थी सम्मेलन
यूपी, बस्ती। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता में रही है केंद्र सरकार में भारतीय जनता पार्टी का 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें आम जनमानस को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिससे आम जनमानस को भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा हो और इस पार्टी से जुड़कर लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।
गुरुवार को बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लाक परिसर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की उपस्थिति में जनसंपर्क अभियान के तहत लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कौशल विकास से दक्षता प्राप्त अनुभवी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया, साथ ही मातृत्व योजना के अंतर्गत। धात्रियों को योजना का लाभ देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।
ऐसे ही तमाम योजनाओं के बारे में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा जानकारी दी गई और भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को रूबरू कराया गया।
लाभार्थी सम्मेलन को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सांसद हरीश द्विवेदी जिलाध्यक्ष,महेश शुक्ला,हर्रैया के विधायक अजय सिंह ने कार्यक्रम में अपने संबोधन से योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मिथिलेश निषाद, प्रमुख प्रतिनिधि कप्तानगंज भोला निषाद,जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र,जिला उपाध्यक्ष वैभव पांडेय,मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल, विधानसभा सह संयोजक आई टी विभाग रवि तिवारी ,पिंटू सोनकर ,शिव बहादुर मौर्य, विजयसेन त्रिपाठी, दिव्यांशु दूबे, मनोज ओझा, हरेंद्र देव तिवारी, नयन कुमार,मार्कण्डेय मिश्रा, राम वृक्ष निषाद,पहलवान यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

