छावनी पुलिस ने गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
आपको बता दें आवेदक निवासी ग्राम अमोढ़ा थाना छावनी जनपद बस्ती द्वारा थाना छावनी पर अवगत कराया गया कि उनकी पोती गुम हो गई है, जिसके सम्बन्ध में थाना छावनी पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म/ जन संपर्क/ अन्य माध्यम की मदद से खोजबीन किया जा रहा था कि ओंकार सिंह निवासी ग्राम पचवस थाना छावनी जनपद बस्ती के 02 बेटियों के सुझबुझ/ सहयोग से ज्ञात हुआ कि एक लड़की पचवस ओवर ब्रिज के पास बैठी है, जिस पर थाना छावनी पुलिस द्वारा पचवस ओवरब्रिज के पास जाकर गुमशुदा बालिका को बरामद कर उसका नाम/ पता तस्दीक एवं पहचान सुनिश्चित होने पर उसे उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। गुमशुदा बालिका के परिजनों व आमजन द्वारा थाना छावनी पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बरामद करने वाली पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पांडेय जनपद बस्ती
2- उ0नि0 वीरेन्द्र यादव थाना छावनी जनपद बस्ती
3- हे0कॉ0 कृष्णानंद तिवारी, कॉ0 बालेंदु कुमार पांडेय, म0कॉ0 मनोरमा शर्मा छावनी जनपद बस्ती

