दुबौलिया ब्लाक के अशोकपुर ग्राम सभा में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग लखनऊ के माध्यम से आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला
दुबौलिया ब्लाक के अशोकपुर ग्राम सभा में शुक्रवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग लखनऊ के माध्यम से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान जल जांच का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छ जल के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि जल ही जीवन है बिना जल के जीवन संभव नहीं क्योंकि पानी को बचाया जा सकता है लेकिन बनाया नहीं जा सकता है इसलिए पीने योग्य पानी को व्यर्थ में बर्बाद ना करे।
जल जांच के दौरान ग्राम सभा के नलों के पानी की जांच की गई तथा बताया गया कि दूषित पानी पीने से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं और पानी को किस प्रकार शुद्ध किया जाए जिससे बीमारियों से बचा जा सके। इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षक कुसुम चौधरी,कनकलाता गौतम,शादाब अनवर,मनीष यादव,डीपीसी सरताज अनवर,बबीता गौतम,अतुल पांडे एवं ग्राम प्रधान अमरावती देवी,रोजगार सेवक चंद्रावती सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


