अनुदेशकों के प्रतिनिधि मंडल ने ट्रांसफर में अनियमितता को लेकर सौंपा ज्ञापन

अनुदेशकों के प्रतिनिधि मंडल ने ट्रांसफर में अनियमितता को लेकर सौंपा ज्ञापन




यूपी,बस्ती। जिले के परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में पवन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में अनुदेशकों के स्थानांतरण अनियमितता को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक स्कूल एवं शिक्षा को संबोधित ज्ञापन सौंपा।


प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर बताया कि जो अनुदेशक अपने घर से दूर या अन्य इलाकों में तैनात है उनका स्थानांतरण उनके ब्लॉक या उनके घर के निकट किया जाय,पोर्टल पर 30 सितंबर 2022 की छात्र संख्या के आधार पर अनुदेशकों का स्थानांतरण किया जाए, विद्यालयों में छात्र संख्या 100 से ऊपर होने के बाद भी उनको सरप्लस की सूची में रखा गया है, इसका निस्तारण कराकर उसके बाद ट्रांसफर किया जाए, नवीन विद्यालयों में जहां छात्रों की संख्या 100 से कम या अधिक है ऐसे विद्यालयों को भी स्थानांतरण सूची में शामिल किया जाए, सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सभी विषयों की एक-एक अनुदेशकों को स्थानांतरण के माध्यम से नियुक्त किया जाए, ऐसे सरप्लस अनुदेशक जो फॉर्म नहीं भरना चाहते उनसे जबरिया स्थानांतरण फार्म न भरवाया जाए, जिले के सभी विद्यालयों जिनमें छात्र संख्या 100 से ऊपर है ऐसे विद्यालयों में अनुदेशकों का ट्रांसफर किया जाए, संविलियन हो चुके विद्यालय में तैनात अनुदेशकों को संपूर्ण संख्या के आधार पर सरप्लस की सूची में किया जाए,जिन विद्यालयों में छात्र संख्या 200 से या उससे ऊपर है वहां शारीरिक शिक्षा,कला व कार्यानुभव के आधार पर दो दो अनुदेशकों का स्थानांतरण किया जाए, प्रदेश के सरप्लस एवं 100 की संख्या इक्षुक अनुदेशकों का स्थानांतरण एक शासनादेश लाकर किया जाए,इस स्थानांतरण नीति में आवेदन करने वाले अनुदेशकों का स्थानांतरण किया जाए चाहे, वह सरपल्स या 100 की संख्या के अनुदेशक हो।

उपरोक्त मांगों को लेकर अनुदेशकों के प्रतिनिधि मंडल ने बस्ती जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति को ज्ञापन सौंपा और मांगों को पूरा करने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर धर्मेश मिश्र, अरुण साहू, अमरेश यादव, सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा, तेज बहादुर यादव, सहित अन्य अनुदेशक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.