बस्ती: खुले में पशु वध एवं मांस बिक्री रोकने को लेकर सौंपा ज्ञापन

 खुले में पशु वध एवं मांस बिक्री रोकने को लेकर सौंपा ज्ञापन 


(आनन्दधर द्विवेदी)

बस्ती। खुले में पशु वध एवं मांस बिक्री रोकने को लेकर हिन्दूवादी संगठनों ने उपजिलाधिकारी हर्रैया को ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रारंत के मठ मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख एवं जिला़ध्यक्ष दिनेश मिश्र ने कहा कि यह कृत्य कानूनी रूप से अवैध तो है ही साथ में इसका प्रभाव बच्चों के मष्तिष्क पर व पर्यावरण पर भी पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने इस कृत को अविलंब बन्द करने की मांग की है। जिला संयोजक बजरंग दल प्रवीण सिंह ने कहा कि अगर खुले में मांस विक्री बन्द करने के लिए प्रशासन कठोर कदम नहीं उठाती है तो बजरंग दल को रोकने के लिए आगे आना पड़ेगा। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी सदस्य अजय कन्नौजिया ने कहा कि मांस बिक्री रोकने को लेकर विगत कई माह से अभियान चलाया गया पर उच्चाधिकारियों के आदेश को भी नही माना जा रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला सह मंत्री सर्वेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष मधुर नारायण शुक्ल , बजरंग दल प्रखंड सह सयोजक अमन सिंह, विष्णु गुप्ता, धर्मेंद्र मोदनवाल, अनिल उपाध्यय, धर्मेंद्र सिंह, अजय तिवारी सहित अन्य कई लोग मौके पर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.