बाढ़ खंड के अधिकारियों ने की तटबंध के निकटवर्ती गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक

बाढ़ खंड के अधिकारियों ने की तटबंध के निकटवर्ती गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक 



यूपी, बस्ती। जिले के दुबौलिया विकास क्षेत्र के कटरिया चांदपुर व चांदपुर गौरा तटबंध के निकट बसे गांव के ग्रामीणों के साथ बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बाढ़ आने से पूर्व तटबंध पर कराए गए कार्यों व बाढ़ के दौरान बचाव कार्य के साथ लोगों व अधिकारियों में परस्पर सहयोग बनाए रखने के लिए बैठक की।

   बैठक में अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया करीब 4 किलोमीटर की दूरी में तटबंध को कई नामों से बांटा गया है रात या दिन में हर जगह अधिकारी मौजूद नहीं होते हैं इसीलिए आप लोगों से परस्पर सहयोग बनाए रखने के लिए यह बैठक की गई है। आप लोग अधिकारियों के साथ सभी के संपर्क में बने रहे। जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। 



उन्होंने कहा बाढ़ आने से पूर्व ही आप लोगों को यह सूचना दे दी जाएगी कि जलस्तर में कितनी वृद्धि होगी उसी के अनुसार आप लोग अपने आपको व अन्य ग्रामीणों को भी तैयार रखें।

      इस मौके पर सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, अभियंता स्वप्निल श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार यादव तथा संजय यादव के साथ आराजी डूही धरमूपुर मुस्तहकम ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान शोभाराम राजभर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा, रामपाल राजभर, पहलवान चौधरी, राजकुमार, राम आशीष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.