"स्वच्छ पेयजल की उपयोगिता" विषय पर कार्यशाला का आयोजन

 "स्वच्छ पेयजल की उपयोगिता" विषय पर कार्यशाला का आयोजन

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन व ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग लखनऊ द्वारा आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

(आनन्दधर द्विवेदी)

यूपी, बस्ती । जिले के दुबौलिया ब्लाक के विभिन्न गांवों पिपरौला,छपिया टिकरिया में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन तथा ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग लखनऊ द्वारा स्वच्छ पेयजल की उपयोगिता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस दौरान गांव के हैंड पंप के पानी की जांच की गई और गांव के लोगों को स्वच्छ पानी पीने के लिए जागरूक किया गया।

लखनऊ से आई हुई राज्य प्रशिक्षक बिंदु भारती ने जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल उपयोगिता पर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि जल ही जीवन है बिना जल के जीवन संभव नहीं क्योंकि पानी को बचाया जा सकता है लेकिन बनाया नहीं जा सकता है इसलिए पीने योग्य पानी को बर्बाद न करे।

हैंडपंपों की जांच में पाया गया कि कुछ हैंडपंपों के पानी अच्छे नहीं है जिन्हें रिबोर कराने की आवश्यकता है उन्होंने बताया कि दूषित पानी पीने से कई जटिल बीमारियां हो जाती हैं।

टीम के अन्य सदस्यों ने स्वच्छ पानी पीने की सलाह देते हुए ग्रामीणों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया।

इस मौके पर मौसम चौधरी, मनीष यादव,सादाब,अनवर, सुमित चौधरी,ग्राम प्रधान राकेश चौधरी,सरोज देवी, पंचायत सहायक तृप्ति प्रजापति सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.