जलजमाव की समस्या से जूझ रहे कलवारी चौराहे के व्यापारी व स्थानीय लोग
(ज्ञानचन्द द्विवेदी)
कलवारी। बस्ती जिले में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कलवारी चौराहे के राम जानकी मार्ग पर जल जमाव हो गया है, जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इधर से गुजरने वाले राहगीरों व सड़क किनारे दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञात हो लगभग 06 माह पहले छावनी से लेकर संत कबीर नगर जिले को जोड़ने वाली राम जानकी मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य किया गया है। वही कलवारी चौराहे पर भी सड़क का चौड़ीकरण किया गया, लेकिन कलवारी चौराहे पर सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण नहीं कराया गया जिससे राहगीरों को चौराहे के पूरब तरफ कलवारी से चकदहा, पाऊं, गायघाट, कुदरहा, पिपरपाती, होते हुए रामपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर जलजमाव हो रहा है। जिससे बाइक सवारों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है सबसे ज्यादा समस्या पैदल यात्रियों को होता है जिनको घुटने भर पानी में घुस कर सड़क पार करना पड़ता है यह जलजमाव राहगीरों के लिए बहुत बड़ा मुसीबत बना हुआ है
कलवारी के सुरेश सिंह, पप्पू गुप्ता, मनोज, संतोष सिंह, लल्लू गिरी, अन्य राहगीरों सहित स्थानीय दुकानदारों ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का जलजमाव की समस्या पर ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निदान दिलाने की मांग किया है।

