कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास तालाब में उतराता मिला 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी का शव

कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास तालाब में उतराता मिला 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी का शव 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के रविवार को तलाब में एक 15 वर्षीय दलित छात्रा का शव तलाब में मिलने से हड़कंप मच गया, छात्रा का शव तलाब में उतराता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लड़की का शव तलाब से निकलवाया गया, तालाब के पास ही छात्रा की साइकिल और स्कूल का बैग भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  मामले को लेकर एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया की बीते कल परिजनों ने थाने पर सूचना दी की उनकी लड़की जो कोतवाली थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है, घर से स्कूल नहीं पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की लेकिन आज सूचना मिली की दौलतपुर गांव के पास तलाब में लड़की का शव मिला है, पास ने उस की साइकिल और स्कूल का बैग भी मिला है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.