रुधौली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बस्ती। रुधौली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को आज स्थानीय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष रूधौली ने बताया कि बलात्कार के मामले में यह अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आज इसे गिरफ्तार किया गया है।

