24वीं मण्डलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कलवारी। विकास क्षेत्र बहादुरपुर के झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी में मंगलवार को एक दिवसीय 24वीं मण्डल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी की मौजूदगी में प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अमित चौधरी ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन जनपद स्तरीय टीम ने प्रतिभाग किया था। आज द्वितीय दिवस में मंडल स्तरीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभाग किया।
आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग में सिद्धार्थनगर प्रथम, बस्ती द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में सिद्धार्थनगर प्रथम, संतकबीरनगर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में सिद्धार्थनगर प्रथम, बस्ती द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में बस्ती प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से प्रधानाचार्या प्रतिमा चौधरी, विद्याधर वर्मा, अशोक राय, माता प्रसाद त्रिपाठी, अजय वर्मा, रत्नेश सिंह, शंभू नाथ गुप्ता, अनिल कुमार, दौलत बाबू गुप्ता, मौलेन्दु नारायण पाण्डेय, विजय कुमार के अलावा मंडलीय क्रीड़ा सचिव शिवपूजन वर्मा, जिला क्रीड़ा सचिव अमित यादव के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


