संविधान बचाओ, ‘जमीन आरक्षण वापस कराने के लिये चला रहे हैं जागरूकता अभियान

 संविधान बचाओ, ‘जमीन आरक्षण वापस कराने के लिये चला रहे हैं जागरूकता अभियान

बस्ती । भीम आर्मी जय भीम के प्रदेश सचिव विक्रम गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर  जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार गौतम के संयोजन में ‘संविधान बचाओ यात्रा’ और ‘जमीन आरक्षण वापस करो’ जनपद में चलायी जा रही है। बताया कि जनपद, तहसील एवं व्लाक स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
 प्रदेश सचिव विक्रम गौतम ने कहा कि केन्द्र की सरकार संविधान को बदलने का षड़यंत्र कर रही है, संगठन इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान की रक्षा के लिये हर स्तर पर संघर्ष किया जा रहा है।  विक्रम गौतम ने कहा कि भूमि हीनों को जमीन दिलाने किे लिये  ‘जमीन आरक्षण वापस करो’ जागरूकता अभियान जारी है। जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार गौतम ने बताया कि रामशंकर आजाद, दीपक राव, आकाश आर्य, सरिता भारती, साधना गौतम, पुष्पा गौतम आदि योगदान दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.