भाजपा नेता ने सड़क हादसे में घायल गोवंश का कराया इलाज

 भाजपा नेता ने सड़क हादसे में घायल गोवंश का कराया इलाज


बस्ती। जिले के विशेश्वरगंज बाजार में ट्रक की ठोकर से एक गोवंश बुरी तरह घायल हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे विशेश्वरगंज निवासी युवा भाजपा नेता अमन पाण्डेय ने मानवीय पहल दिखाते हुए पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाकर घायल गोवंश का इलाज कराया, तत्पश्चात चिकित्सक के सलाह पर घायल गोवंश के बेहतर इलाज व देखभाल के लिए उसे वाहन पर लादकर वृहद गौशाला रमना तौफीर भिजवा दिया। युवा भाजपा नेता अमन पाण्डेय के इस सराहनीय पहल की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.