आधी रात सड़क पर निकले एसपी ने कई वाहनों की ली तलाशी
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के रौता पुलिस चौकी के बगल दिनदहाड़े अधिवक्ता की पत्नी से लूट के बाद बस्ती पुलिस अलर्ट मोड पर है। बीती रात पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने स्वयं मुंडेरवा थाना क्षेत्र तथा बस्ती शहर में रात्रि ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी मिलान की तथा इस दौरान कई संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने रात्रि ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया।


