वरिष्ठ कवि,साहित्यकार सत्येंद्र नाथ मतवाला जी का निधन,कवियों और पत्रकार समूह में शोक की लहर

वरिष्ठ कवि,साहित्यकार सत्येंद्र नाथ मतवाला जी का निधन,कवियों और पत्रकार समूह में शोक की लहर 



यूपी,बस्ती। जनपद के वरिष्ठ कवि,शायर,लेखक सत्येंद्र नाथ मतवाला का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की देर शाम लखनऊ में निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि मतवाला जी भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी पद से रिटायर होने के बाद साहित्य सेवा में जुट गए थे। वह विभिन्न साहित्यिक मंच के साथ ही सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि रखते थे।

उनके निधन से जनपद के साहित्यकारों प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा,डॉ0 वीके वर्मा,डॉ0 श्याम प्रकाश शर्मा, डॉ0 अजीत मणि त्रिपाठी, डॉ0रघुवंश मणि त्रिपाठी, डॉ0रामकृष्ण लाल जगमग, डॉ0 अजीत श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, राकेश गिरी, रजनीश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा, राघवेंद्र सिंह,पुनीत ओझा,अफजल हुसैन,सर्वेश श्रीवास्तव,महेंद्र तिवारी,आलोक श्रीवास्तव,अनुराग श्रीवास्तव, देवेंद्र पांडेय,रहमान अली रहमान सहित तमाम कविता प्रेमियों में शोक की लहर व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.