मुण्डेरवा पुलिस ने गो तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बस्ती। प्रभारी निरीक्षक थाना मुण्डेरवा राम कृष्ण मिश्र ने गो तस्करी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त तुफैल पुत्र इस्तियाक निवासी साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर को ग्राम खझौला तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
तुफैल पुत्र इस्तियाक निवासी साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संत कबीर नगर उम्र करीब 25 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 एजाज अहमद, उ0नि0 सचिन्द्र मुण्डेरवा जनपद बस्ती।
2.का0 विशाल चौधरी मुण्डेरवा जनपद बस्ती।

